12 साल के बच्चे ने 12 लोगों को किया गंभीर रूप से घायल, जानिए कैसे

0
बच्चे
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रहीमाबाद: रहीमाबाद में बोलेरो चालक की लापरवाही और एक किशोर की नादानी ने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी। बोलेरो में लगी चाबी से 12 साल के बच्चे ने गाड़ी स्टार्ट करके गियर में डाल दी। बोलेरो तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पर दुकान लगाए दुकानदारों को चपेट में ले लिया। हादसे में 12 लोग घायल हुए, घायलों को इलाके के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती का मोदी पर तंज, कही: पीएम मोदी की बातों से लगता है कि वो अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं

रहीमाबाद के तरौना गांव में दुकानदार बबलू परिवारीजनों के साथ रहता है। उसकी रहीमाबाद चौराहे के पास परचून की दुकान है। रविवार देर शाम चालक किशोर बोलेरो लेकर दुकान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी। बबलू और किशोर आपस में बात कर रहे थे, इतने में बबलू का साला (12) बोलेरो में बैठकर स्टेयरिंग से खेलने लगा।

इसे भी पढ़िए :  16 जून को बंद रह सकते हैं दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप

खेल-खेल में उसने चाबी से गाड़ी स्टार्ट कर दी। गियर लगते ही अनियंत्रित बोलेरो ने रफ्तार पकड़ ली और सड़क किनारे दुकानें लगाए बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो की चपेट में आए 12 लोगों में अंडा, सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार शामिल हैं। हादसे से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।

इसे भी पढ़िए :  कैब ड्राइवर के खाते में आए 7 करोड़ रुपये, फिर हुआ ट्रांसफर का खेल, आयकर अधिकारी भी हैरान

अगले पेज पर पढ़िए- कैसे बंद हुई बोलेरो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse