DRS विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को BCCI ने दिया करारा जवाब

0
DRS
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में DRS पर ‘चीटिंग विवाद’ अब तूल पकड़ते जा रहा है। इस विवाद पर अब दोनों क्रिकेट टीमों के बोर्ड खुलकर अपने-अपने कैप्टन के समर्थन में आ गए हैं। बुधवार को सबसे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी शुरुआत की। स्टीव स्मिथ को DRS विवाद पर चौतरफा घिरे देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके बचाव में आ गया। इसके बाद बीसीसीआई ने भी इसका जवाब देने में देर नहीं लगाई।

इसे भी पढ़िए :  अनुराग ठाकुर का लोकसभा में सवाल, क्या क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का विचार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड आज खुलकर स्टीव स्मिथ के समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा स्टीव स्मिथ एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। वह अपने खेल और अच्छे व्यवहार के चलते लाखों लोगों के रोल मॉडल हैं और हम मानते हैं कि बेंगलुरु टेस्ट में रिव्यू मामले पर जो कुछ भी हुआ वह स्टीव स्मिथ ने किसी गलत इरादे से नहीं किया। सदरलैंड ने अपने कप्तान के बचाव के साथ-साथ भारतीय कप्तान को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि विराट और उनकी टीम द्वारा स्मिथ पर लगाए गए आरोप चौंकाने वाले हैं। सदरलैंड ने कहा, ‘विराट के द्वारा स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलियाई टीम और ड्रेसिंग रूम पर लगाए गए आरोप उनकी ईमानदारी पर उठाए गए सवाल हैं।’

इसे भी पढ़िए :  रांची टेस्ट: भारत की सधी शुरुआत, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 451 रन

सदरलैंड यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ की ईमानदारी को लेकर जिस तरह की कॉमेंट्री की जा रही है हम उसे खारिज करते हैं। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ मजबूती से खड़ा है। सदरलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कोट डेरेन लीमैन ने भी विराट के इस आरोप को खारिज किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेंगलुरु टेस्ट में बार-बार नियमों को तोड़ा है और खेल भावना को ठेस पहुंचाई है।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर भिड़े सानिया मिर्ज़ा और संजय मांजरेकर, खूब देर तक चली बहस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse