होली के मौके पर भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, पुंछ सेक्टर में LoC पर की फायरिंग और दागे गोले

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के भीतर दूसरी बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की है।

इसे भी पढ़िए :  पाक पीएम पर भड़के सलीम खान, कहा नवाज़ का नाम बे-नवाज़-शरीर होना चाहिए था

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 6:40 बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का अघोषित उल्लंघन किया और 82 मिमी के मोटार्र और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी भी दोनों तरफ से रुक—रुक कर गोलीबारी हो रही हैं। भारतीय सेना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

गौरतलब है कि पुंछ जिले में कल से पाकिस्तानी सेना का यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में मोटार्र दागे और गोलीबारी की थी। नौ मार्च को भी पुंछ के LOC पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध एवं आक्रामक गोलीबारी की थी जिसमें भारतीय सेना के जवान दीपक जगन्नाथ घाडगे शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने धवस्त किए दुश्मन के हौसले, एक ही रात में उड़ा डालीं पाकिस्तान की तीन चौकियां, 8 की मौत