अब चीन, कश्मीर में हिंसक झड़पों को लेकर है “चिंतित”

0

दिल्ली
चीन ने आज कहा कि वह कश्मीर में झड़पों में लोगों के मारे के जाने से चिंतित है। चीन का मानना है कि कश्मीर मुद्दे का ‘शांतिपूर्ण ढंग’ से ‘उचित’ समाधान होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  संसद में बोले मुलायम सिंह यादव, हमले की तैयारी कर रहा है चीन क्या हम तैयार हैं

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार लू ने कहा कि कश्मीर पर चीन का रूख हमेशा एक जैसा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक बयान में कहा, ‘‘चीनी पक्ष मौतों और लोगों के हताहत होने से चिंतित है।’’

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS घोषणापत्र में लश्कर और जैश की कड़ी निंदा

उन्होंने कहा, ‘‘चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे।’’ बीते आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई थी। हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार भगवा एजेंडे को बढ़ा रही है: ममता