बीजेपी कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या

0

कर्नाटक के बंगलुरु में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी कार्यकर्ता के. बसु की हत्या कर दी। जिस जगह ये हत्या हुई वो इलाका सूर्या सिटी पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है। बताया जा रहा है कि बसु बोमसंद्र नगर पालिका से जुड़े थे और वो सुबह टहलने के लिए घर से बाहर गए थे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार के खिलाफ आज सड़क पर उतरेगी BJP

बदमाशों ने बसु को कार से खींचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह का अभी पता नहीं लग सका है। बसु की पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। केरल और पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और उनपर हमले के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में एक और कार्यकर्ता की हत्या से मामले पर राजनीति गरमा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर के BRD कॉलेज में 36 बच्चों की मौत, सरकार को घेरेगा विपक्ष

केरल के कन्नूर में भी अक्टूबर में बीजेपी कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या सत्ताधारी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिनों के बाद की गई। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की हत्या में सीपीएम का हाथ है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में चर्च के बाहर फेंका पेट्रोल बम