बीजेपी कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या

0

कर्नाटक के बंगलुरु में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी कार्यकर्ता के. बसु की हत्या कर दी। जिस जगह ये हत्या हुई वो इलाका सूर्या सिटी पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है। बताया जा रहा है कि बसु बोमसंद्र नगर पालिका से जुड़े थे और वो सुबह टहलने के लिए घर से बाहर गए थे।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने बेंगलुरु में किया 'इंदिरा कैंटीन' का उद्घाटन

बदमाशों ने बसु को कार से खींचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह का अभी पता नहीं लग सका है। बसु की पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। केरल और पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और उनपर हमले के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में एक और कार्यकर्ता की हत्या से मामले पर राजनीति गरमा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट में जदयू की जल्द हो सकती हैं एंट्री

केरल के कन्नूर में भी अक्टूबर में बीजेपी कार्यकर्ता रेमिथ की हत्या कर दी गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या सत्ताधारी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिनों के बाद की गई। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की हत्या में सीपीएम का हाथ है।

इसे भी पढ़िए :  चौथे चरण के चुनाव से पहले अमित शाह और राहुल-अखिलेश का रोड शो, जानें किसका रहा जलवा