अमरिंदर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी, सिद्धू के डिप्टी सीएम बनने पर सस्पेंस

0
अमरिंदर सिंह

पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण गुरुवार को होगा। सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी फाइनल कर दी गई है। बीजेपी से इस्तीफा देकर चुनावों के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी अमरिंदर सरकार में मंत्री बनेंगे। हालांकि वो डिप्टी सीएम होंगे या नहीं, इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

इसे भी पढ़िए :  सुशील ने फिर किया खुलासा, राबड़ी के पास 18 फ्लैट और 18 पार्किंग प्लेस होने का किया दावा

ये होंगे अमरिंदर सिंह के मंत्री

अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में ब्रह्म महिंद्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, राणा गुरजीत सिंह, राजिंदर बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी शामिल होंगे। इसके अलावा रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, राकेश पांडे को राज्य मंत्री का ओहदा मिल सकता है। माना जा रहा है कि विधानसभा स्पीकर राणा के पी सिंह को बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ग्रामीणों ने काली रंगोली बनाकर किया जल्लीकट्टू पर पाबंदी का विरोध

राहुल गांधी होंगे शरीक

पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने बताया कि अमरिंदर के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- सैंडविच बनने के लिए नहीं जुड़े थे भारत से