कानून मंत्रालय लाएगा चैनल, तीन तलाक और सिविल कोड पर होगी चर्चा

0
कानून मंत्रालय
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय कानून मंत्रालय पहली बार अपना खुद का टीवी चैनल लॉन्च करने जा रहा है। चैनल पर तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा और संवैधानिक विवेचना आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर वाद-विवाद का आयोजन किया जाएगा और न्यायिक जागरूकता फैलाई जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  रविशंकर का पलटवार, पूछा- मौलाना आजाद को नेहरू-गांधी परिवार के राज में क्यों नहीं मिला भारत रत्न

मानव संसाधन ‘स्वयं प्रभा’ डीटीएच सर्विस शुरू कर रही है जिसमें 32 चैनल होंगे। कानून मंत्रालय ने इसमें से एक चैनल का राइट मांगा है। ‘स्वयं प्रभा’ में स्कूल और विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। कानून मंत्रालय कार्यक्रम के निर्माण के लिए बॉलिवुड डायरेक्टर्स की नियुक्ति पर भी विचार कर रहा है। इनमें गंगाजल और राजनीति जैसी हिट फिल्में दे चुके फिल्म निर्देशक प्रकाश झा का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक से महिलाओं की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित हो रही है: BJP

प्रकाश को हाल ही में नैशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (एनएएलएसए) ने 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाने की जिम्मेदारी दी थी, जिसका मकसद कानूनी जागरूकता पैदा करना था। चीफ जस्टिस जे एस खेहर एनएएलएसए के चीफ पैट्रन हैं। एनएएलएसए गरीबों को मुफ्त कानूनी मदद देता है।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा तीन तलाक देने वालों की सजा भी तय करे सुप्रीम कोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse