हाई-प्रोफाइल होगा इस बार का MCD चुनाव, दंगल छोरिया, भोजपुरी स्‍टार के साथ शिखर धवन करेंगे बीजेपी का प्रचार

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीती बीजेपी सरकार अब दिल्‍ली नगर निगम पर कब्‍जा करने की रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए बीजेपी ने कई सितारों से प्रचार करवाने की योजना बनाई है। अगले महीने होने वाले चुनावों के लिए मशहूर पहलवान बहनें गीता और बबिता फोगाट, भोजपुरी स्‍टार रवि किशन और क्रिकेटर शिखर धवन जैसे सितारे बीजेपी के लिए वोट मांगते दिख सकते हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ”हम एमसीडी चुनावों में पूरी ताकत से उतर रहे हैं और पार्टी के लिए बड़ा लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में हमारी विजय ने कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश भरा है और ताकत बढ़ाने के लिए हम बड़े चेहरे लेकर भी आ रहे हैं।” पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह इस बार आम आदमी पार्टी को जीतने का कोई मौका नहीं देना चाहती। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी इस बार वर्तमान के पार्षदों को टिकट देने के बजाए नए चेहरों को टिकट देने पर रणनीति तैयार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  "अगर BSP चुनाव हार गई तो विपक्ष में बैठने को तैयार, लेकिन BJP का नही करेंगे समर्थन"- मायावती

बीजेपी पिछले 10 सालों से नगर निगम पर कब्जा जमाए हुए है और इस बार भी नई रणनीति तैयार कर बीजेपी नगर निगम पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तबसे ही वह बीजेपी पर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाती रही है। ऐसे में बीजेपी खुद की छवि को सुधारने के लिए जी-जान से मेहनत करेगी। अभी कुछ दिन पहले बीजेपी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें फैसला लिया गया कि अभी के पार्षदों को टिकट नहीं दिया जाएगा क्योंकि बीजेपी चाहती है कि इन पार्षदों ने जो नाराजगी जनता में फैलाई है उसका असर चुनाव के नतीजों पर न पड़े।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश चुनाव 2017 : लालू ने कहा यूपी में समाजवादी लहराएगी परचम, बीजेपी को उखाड़ फेेंकेंगे

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse