हाई-प्रोफाइल होगा इस बार का MCD चुनाव, दंगल छोरिया, भोजपुरी स्‍टार के साथ शिखर धवन करेंगे बीजेपी का प्रचार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के तीन नगर निगम में 272 सीटें हैं जिनमें से बीजेपी के पास 139 सीटें हैं। वहीं नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 19 मार्च को रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। रामलीला मैदान में केवल उन्ही कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है जिनके पास बूथ स्तर की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़िए :  असम में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 31 पहुंची, महाराष्ट्र में भी मकान ढहने से नौ मरे

इस बार आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि जहां एक तरफ बीजेपी नई रणनीति बना रही है वहीं आप ने भी कमर कस ली है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर आम आदमी पार्टी नगर निगम के चुनावों में जीत हासिल करती है तो उनकी सरकार दिल्ली को लंदन जैसा बना देगी।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में 500 और 2000 के नए नोटों पर लगा प्रतिबंध
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse