मौलाना बरकती का अडियल रवैया-‘नहीं हटाऊंगा लाल बत्ती, केन्द्र सरकार होती कौन है…’दर्ज हुई FIR

0
मौलाना

कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर उर रहमान बरकती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि ये FIR उनके खिलाफ अपनी कार से लाल बत्ती नहीं हटाने पर दर्ज की गई है।

जनसत्ता की खबर के मुताबिक मौलाना बरकती ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं एक धार्मिक नेता हूं, और कई सालों से लाल बत्ती का इस्तेमाल कर रहा हूं, मैं केन्द्र का आदेश नहीं मानता हूं, मुझे आदेश देने वाले केन्द्र कौन होता है, पश्चिम बंगाल में सिर्फ राज्य सरकार का ही आदेश चलता है, मैं लाल बत्ती का इस्तेमाल करूंगा, बंगाल में किसी ने लाल बत्ती नहीं हटाई है।’

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया बंपर तोहफा, दो साल का बोनस इसी साल मिलेगा

उधर पश्चिम बंगाल बीजेपी ने केन्द्र सरकार का आदेश नहीं मानने के लिए मौलाना बरकती की कड़ी आलोचना की है, और राज्य सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय का होने का ये मतलब नहीं है कि वो जो चाहें वो करें।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी ने तैयार की अफसरों की हिट लिस्ट, अब चुन-चुन कर होगी कार्रवाई

दरअसल मौलाना बरकती ने केन्द्र के आदेश की अवहेलना करते हुए अपने कार से लाल बत्ती को हटाने से इनकार कर दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक बरकती के खिलाफ सूरज कुमार सिंह नाम के शख्स ने टोपसिया इलाके में केस दर्ज करवाया है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए देश में लाल बत्ती की प्रथा को ही खत्म कर दिया है। अब प्रधानमंत्री की कार पर भी लाल बत्ती नहीं दिखेगा। लेकिन सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बरकती ने कहा था कि वो एक धार्मिक नेता होने के नेता केन्द्र सरकार के आदेश को मानने के लिए बाध्य नहीं है और लाल बत्ती लगाना उसका अधिकार है।

इसे भी पढ़िए :  नगालैंड हिंसा: आरक्षण की मांग के चलते भड़की हिंसा, सीएम आवास पर हमला, सेना तैनात