आयकर विभाग ने जारी की कर चोरों की लिस्ट

0
कर चोरों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आयकर विभान ने कर चोरों की लिस्ट सार्वजनिक की है। इस लिस्ट में ऐसी 29 कंपनियों और लोगों का नाम सार्वजनिक किए गए हैं जिनके ऊपर 448.02 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें शर्मिंदा करने की रणनीति के तहत विभाग ने यह कदम उठाया है। देश के प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर आयकर विभाग ने इनकम टैक्स और कंपनी टैक्स नहीं चुकाने वालों की सूची जारी की है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान बरी, लेकिन शाहरुख पर आई नई मुसीबत

विभाग ने इन लोगों को ‘बकाया कर जल्द से जल्द चुकाने’ की भी सलाह दी है। आयकर विभाग ने इससे पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है। उस समय भी विभाग ने ऐसे 67 लोगों की सूची जारी की थी जिनके ऊपर भारी कर देनदारी बकाया है। हालांकि तब ऐसे लोगों का या तो अता-पता नहीं चला था या फिर उनके पास वसूली के लिये कोई संपत्ति ही नहीं थी।

इसे भी पढ़िए :  शिक्षक दिवस के दिन लेकर आएंगे रघुराम राजन अपनी नई पुस्तक

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक की गई सूची में ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों के पैन कार्ड नंबर, उनका अंतिम उपलब्ध पता और उन पर बकाया राशि के बारे में जानकारी प्रकाशित की गई है ताकि आम जनता को उनके बारे में जागरुक किया जा सके और कोई भी जानकारी होने पर वह विभाग को सूचित कर सकें।

इसे भी पढ़िए :  एक जुलाई से IT रिटर्न भरने के लिए आधार-PAN जोड़ना जरूरी-CBDT
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse