लंदन आतंकी हमले में 5 की मौत, 40 घायल

0
आतंकी हमला
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में संसद के नजदीक आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग के बाद इमारत को बंद कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान जख्मी

बुधवार की दोपहर ब्रिटिश संसद के पास हमला हुआ। 22 मार्च बुधवार को लंदन में दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एक हमलावर ने संसद के पास टेम्स नदी पर बने पुल वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर तेज़ी से कार दौड़ा दी। इसमें कम-से-कम दो लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद यह कार संसद के बार की रेलिंग से जा भिड़ी।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- ‘बेईमान’ प्रेस की वजह से करना पड़ता है ट्वीट

हाथ में चाकू लिए हमलावर बाहर निकला और संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका। एक पुलिसकर्मी को उसने चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उस पुलिसकर्मी के पास कोई हथियार नहीं था। इसके बाद दूसरे हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को गोली मार दी।

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों के निशाने पर लंदन, प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पहले ही कर दी थी हमलों की घोषणा
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse