आतंकवाद के इस नए चेहरे से सहमी पूरी दुनिया, जानिए क्या है आतंक का नया और खौफनाक रूप

0
आतंकी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ब्रिटेन में बुधवार को हुए आतंकी हमले ने इस देश को हिलाकर रख दिया है। हमले में 5 लोग मारे गए जबकि 40 घायल हुए। संसद के बाहर हुए इस हमले के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन इसमें आतंकवाद का एक नया रूप देखा जा रहा है। इसे एक छोटी तकनीक के जरिए आत्मघाती या सेमी आत्मघाती हमला कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कर दी जानकारी, स्पेन आतंकवादी हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं

ऐसे आतंकी हमलों का नजारा हम पिछले साल फ्रांस के नीस और बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में देख चुके हैं, जहां ट्रक को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। यह आतंक का एक नया रूप है। इसमें आतंकियों को अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए किसी बड़े हथियार या विस्फोटक की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ हमले से देश आहत है: जितेन्द्र सिंह

सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए अच्छा-खासा बजट दिया जाता है। हालांकि, आतंक का यह ऐसा दौर है जहां आतंकवादियों को इस तरह की हरकत को अंजाम देने के लिए किसी से आदेश लेने की जरूरत नहीं होती है बल्कि ऐसे आतंकी खुद ही आईएस या अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों से संपर्क कर लेते हैं। वह अकेले ही इन हमलों को अंजाम देते हैं और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से दूर रहते हैं। इसी वजह से शायद ब्रिटेन आतंकी हमलों पर अभी भी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली हैं।

इसे भी पढ़िए :  तालिबान ने फिर किया अफगानिस्तान में हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse