कपिल – सुनील मामला: अब शो में दिखेंगे ये तीन नए दिग्गज, पहला एपिसोड हुआ शूट

0
कपिल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील और चंदन को रिप्लेस करने के लिए तीन नए कलाकार शो में शामिल किए गए हैं। निर्माताओं ने सुनील पाल, राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी के साथ शो के एक एपिसोड को शूट भी कर लिया है।सुनील पाल ने कहा कि फिलहाल उन्होंने एक एपिसोड शूट किया है और अब शो को देखने के बाद ही तय किया जाएगा कि आगे क्या करना हैं।

इसे भी पढ़िए :  रिलीज़ हुआ कहानी-2 का ट्रेलर, दमदार अंदाज़ में दिखीं विद्या बालन

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के सवाल पर सुनील पाल हंसते हुए कहते हैं’ ‘सारा मीडिया मुझे ऐसे पूछ रहा है, जैसे सुनील के शो छोड़ने का मैं ही जिम्मेदार हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अभी तक शो में मेरा कोई किरदार तय नहीं किया गया है। राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और मुझे दो दिन पहले 21 मार्च को ही शूट करने के लिए बुलाया गया था। हम तीनों ने पहला एपिसोड स्टैंडप कॉमेडियन के तौर पर शूट किया है। जिसे कपिल शर्मा शो की टीम ने पसंद किया है। हमें अभी सिर्फ यह बताया गया है कि हम शो में बतौर स्टैंडप कॉमेडियन बार-बार अपने परफॉर्मेंस देंगे।’

इसे भी पढ़िए :  अजय देवगन का एलान, कहा- नहीं करेंगे पाक कलाकारों के साथ काम

अगले पेज पर पढ़िए – सुनील पाल को अपना गुरू मानते हैं कपिल?

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse