20 अप्रैल को होगी मीटिंग, नोटबंदी के बाद जमा नोटों की पूरी जानकारी देंगे RBI गर्वनर

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश में कालेधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसा साहसिक एवं बड़ा फैसला करने में अहम भूमिका निभाने वाले RBI गवर्नर उर्जित पटेल एक बार फिर से तल्ख सवालों का सामना करना पड़ सकता है। नोटबंदी पूरी तरह खत्म होने के बाद भी रिजर्व बैंक (आरबीआई) अभी तक यह नहीं बता पाया है कि देश में कितने पुराने नोट (500 व 1000 रुपये के) सिस्टम से वापस आए हैं। 20 अप्रैल को होने वाली बैठक समिति की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री एम वीरप्पा मोइली

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के मुश्किल दौर के बाद थोड़ी राहत, RBI घटा सकता है ब्याज दरें

 

समिति पटेल से जानना चाहती है कि नोटबंदी के बाद चलन से वापस लिए गए कितने नोट बैंकों में जमा हुए और उनकी जगह नई मुद्रा की आपूर्ति करने का काम काम कितना हुआ है। गवर्नर पटेल के साथ-साथ आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास व वित्तीय सेवा सचिव अंजलि छिब दुग्गल को भी समिति के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  वीके सिंह की पत्नी से ब्लैकमेलर ने मांगे 2 करो़ड़ रुपए, पैसे नहीं देने पर ये बातें कर देगा सर्वजनिक

 

इससे पहले संसदीय पैनल की बैठक पिछली 18 जनवरी को हुई थी। सूत्रों की मानें तो आगामी 20 अप्रैल को होने वाली बैठक समिति की आखिरी मौखिक साक्ष्यों पर आधारित बैठक हो सकती है। अगर पटेल 20 अप्रैल की बैठक में नहीं आते हैं तो एक और बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  बाढ़ से बिहार, गुजरात में 27 की मौत, असम में मामूली सुधार

पटेल को किन किन सवालों का करना पड़ सकता है सामना जानें अगली स्लाइड में

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse