मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, स्वागत में गेरुआ हुआ शहर

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार अपने गृहनगर गोरखपुर पहुंचे जहां उनका जमकर स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाए और उन पर फूलों की बारिश की गई। योगी अपने काफिले के साथ एयरपोर्ट से एमपी कॉलेज तक रोड शो करेंगे और गोरखपुर के लोगों का अभिनंदन करेंगे। सीएम दो दिन तक गोरखपुर में रहेंगे।

रोड शो के बाद सीएम शाम को एमपी इंटर कॉलेज में अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 4 बजे के करीब योगी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से विमान के जरिए लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। योगी अभी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। गोरखपुर में वह गोरखनाथ मंदिर के रास्ते गोलघर, गणेश तिराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा और गोरखनाथ पुल होते हुए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स की लत ने बनाया आईएस का आतंकवादी

 

होर्डिंग्स से पटा शहर

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गोरखपुर को सजाने का काम तेजी से चल रहा था। गोरखनाथ मंदिर को भी फूलों से खूब सजाया गया है। पुरे शहर में जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर्स लगे हुए हैं। हर स्थानीय छोटा-बड़ा नेता योगी के स्वागत में पोस्टर लगा रहा है। योगी के स्वागत के लिए शहर को तैयार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सेना का वीडियो

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse