न पीएम मोदी न ही आरएसएस को पसंद थे योगी, इस शख्स की वजह से बने सीएम

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। लेकिन खबर है कि वह ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद थे और ना ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की तरफ से उनका नाम आगे बढ़ाया गया था। फिर भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर योगी आदित्य नाथ के प्रति भरोसा दिखाते हुए उन्हें ऐसे प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया जहां पर 14 साल बाद बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा बोले, मोदी सरकार ने नोटबंदी को अव्यवस्थित तरीके से किया लागू

लेखक कोमी कपूर ने अपने लेख में लिखा है कि शुरुआत में यूपी की जीत के लिए पीएम मोदी की तारीफ की जा रही थी। कहा जा रहा था कि यूपी में भाजपा नरेंद्र मोदी की वजह से ही जीती है। मोदी ने भी यूपी में काफी प्रचार किया था। लेकिन धीरे-धीरे बीजेपी को समर्थन करने वाले लोगों का ही एक धड़ा योगी आदित्य नाथ की तरफ हो लिया। ‘हर हर मोदी’ की जगह ‘हर हर योगी’ के नारे भी लगने शुरू हो गए थे। योदी आदित्य नाथ को आने वाले वक्त का पीएम भी बताया जाने लगा था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का हाल देखिए! बदमाशों के खिलाफ उठाई आवाज, मिली सज़ा-ए-मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse