दिल्ली का हाल देखिए! बदमाशों के खिलाफ उठाई आवाज, मिली सज़ा-ए-मौत

0
फोटो: साभार

नयी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने वाले लड़की के परिजन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 साल के सुरेंद्र के पेट में मोटरबाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 9 बजे उस समय गोली मार दी, जब वह घर लौट रहा था।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले मुलायम- पार्टी में थोड़ा बहुत मतभेद, एक आदमी ने अखिलेश को बहकाया

उन्होंने बताया कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुरेन्द्र की रिश्तेदार लड़की ने पिछले साल युवक सागर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। कुछ माह पहले उसे जमानत मिल गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  आज दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल, 40 हजार डॉक्टरों ने बंद किया काम