‘मासिक धर्म में अपवित्र हो जाती हैं महिलाएं, किसी भी पूजाघर में ना जाएं’- कांग्रेस नेता

0
कांग्रेस
प्रतिकात्मक इमेज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा अलग-अलग कारणों से कई बार चर्चा में रहा है। कांग्रेस के एक मुस्लिम नेता के कारण यह मुद्दा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। कांग्रेस नेता एमएम हसन का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान महिलायें अपवित्र हो जाती हैं इसलिए उन दिनों उन्हें पूजा या इबादत वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  IT की छापेमारी के बीच सुशील मोदी ने फिर किया लालू के बारे में ‘बड़ा खुलासा’

 

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने यह बात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, “मासिक धर्म में महिलाएं अपवित्र हो जाती हैं और उन्हें माहवारी के दिनों में मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके पीछे भी वैज्ञानिक वजह है कि क्यों उन्हें प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसका कोई और मतलब ना निकाला जाए।”

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी नेता एके वालिया ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्यों?

 

जनसत्ता की खबर के मुताबिक, मुस्लिम महिलाओं को उदाहरण देते हुए हसन ने कहा, “उन दिनों में मुस्लिम महिलाएं भी रोजा नहीं रखती हैं। मेरा मानना है कि जब महिलाओं का शरीर अपवित्र हो तो उन्हें मंदिर, मस्जिद या चर्च नहीं जाना चाहिए।” कई छात्रों ने कांग्रेस नेता के इस बयान की आलोचना की। हालांकि हसन अपने बयान पर बने रहे।

इसे भी पढ़िए :  पीलीभीत : बच्चों के साथ पहले करता था दुष्कर्म, फिर काट कर उनका मांस खा जाता था ये शख्स, पढ़िए क्या है नाम, कमजोर दिल वाले ये खबर ना पढ़ें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse