‘मेरी हत्या करा सकते हैं मनोज सिन्हा, ये मेरी मौत से पहले का बयान समझो’-मुख्तार अंसारी

0
मुख्तार अंसारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने आज सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इन दोनों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इसी साजिश के तहत मेरा ट्रांसफर लखनऊ से आगरा जेल किया जा रहा है।

आरोप लगाया कि राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बृजेश सिंह के संरक्षक हैं। राजनाथ सिंह बार-बार बाहुबली  बृजेश सिंह को बचाते हैं। बुधवार को लखनऊ में शपथ  ग्रहण करने के बाद टीवी चैनल हिंदी खबर को को दिए इंटरव्यू में मुख्तार ने कहा कि मेरी सुरक्षा का दायित्व अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्या मजबूरी थी जो पीएम मोदी ने आडवाणी, जोशी, सुषमा और राजनाथ को नहीं बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा खतरे में है। मेरी मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि वह मेरी सुरक्षा करें। बसपा विधायक ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधी मनोज सिन्हा और मेरे दुश्मन बृजेश सिंह तथा उनके भाई लखनऊ से आगरा जेल ले जाते समय पेशेवर हत्यारों से हत्या करवा सकते हैं। मुख्तार अंसारी ने कहा कि यह मेरी मौत से पहले दिया गया बयान समझा जाए।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में मारे गए जुनैद के पिता ने पीएम मोदी के लिए कही 'मन की बात', पूछा- देश में मुसलमानों के प्रति इतनी नफरत क्यों है?

बता दें कि मंगलवार को बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल से आगरा जेल शिफ्ट करने का राज्य सरकार ने आदेश दिया है। मुख्तार ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है।

इसे भी पढ़िए :  इन्फोसिस दफ्तर में महिला सॉफ्टवेयर इंजिनियर की हत्या

अगले स्लाइड में पढ़ें – मुख्तार अंसारी पर लगे आरोपों का कच्छा चिट्ठा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse