NIA का बड़ा खुलासा, आंध्र प्रदेश रेल हादसे के पीछे थी माओवादियों की साजिश

0
NIA
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को संदेह है कि आंध्र प्रदेश में कुनरु रेल दुर्घटना में माओवादियों का हाथ था। एजेंसी ने जमा की गई फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट(FIR) में इस बात का खुलासा किया है। आपको बता दें कि इससे पहले रेल विभाग की तरफ से कहा गया था कि देश में पिछले छह महीने से हो रहे सीरियल रेल हादसों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है। जिनमें आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन पर जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गया फतवा, इस्लाम से भी खारिज

 

NIA द्वारा दायर एफआईआर में कहा गया है, “केंद्र सरकार का मानना है कि ट्रेन को पटरी से उतारने का काम किसी संदिग्ध चरमपंथियों वाले वामपंथी आतंकवादी का है। और एनआईए अधिनियम के तहत यह एक अनुसूचित अपराध है।”

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

 

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह प्रारंभिक जानकारी है और जांच अभी पूरी हो चुकी है और वे सभी एंगल्स को ढूंढने की कोशिश कर रही है। सीनियर अधिकारी का कहना है कि चूंकि यह एरिया माओवादी क्षेत्र के करीब है इसलिए हादसे में उनके इनवोलवमेंट से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पी. चिदंबरम बोले- RBI नियम बनाता है, जेटली बदल देते हैं, लोग किसपर भरोसा करें?

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse