मोदी के दौरे से पहले ओडिशा में नक्सली हमला, पीएम के विरोध में लगाए पोस्टर

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

माओवादियों ने देर रात ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक रेलवे स्टेशन पर हमला बोलते हुए वहां विस्फोट कर दिया और अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ओडिशा यात्रा के विरोध में पोस्टर भी लगा दिए। पूर्व तटीय रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी जेपी मिश्रा ने कहा कि आधी रात के कुछ ही समय बाद संबलपुर मंडल के तहत आने वाले दोइकलू रेलवे स्टेशन पर 15-20 माओवादियों ने हमला बोल दिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर के दफ्तर में तोड़फोड़ भी की।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी दौरे पर अगर अजीत डोभाल ना होते साथ तो पीएम मोदी को होना पड़ता शर्मिंदा!

 

उन्होंने कहा कि माओवादियों ने स्टेशन मास्टर एसके पारिदा को बाहर निकाला और स्टेशन परिसर में विस्फोट कर दिया। पारिदा और कुली गोबिंद हिकाका को कुछ समय के लिए बंदी भी बनाया गया। मिश्रा ने कहा कि हमलावरों ने स्टेशन मास्टर का वॉकी-टॉकी भी छीन लिया था। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन से बाहर खड़ी मालगाड़ी के कर्मियों को ईंजन बंद करने पर मजबूर कर दिया था। मौके पर पहुंचे रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक के सिवा सुब्रमणि ने कहा कि मालगाड़ी के ईंजन को हल्का नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़िए :  फिर से गोवा के सीएम बन सकते हैं मनोहर पर्रिकर

 

अधिकारियों ने कहा कि माओवादी अपने पीछे हाथ से लिखे कुछ पोस्टर छोड़ गए हैं, जिन पर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है।सीपीआरओ ने कहा कि इस घटना में किसी रेलकर्मी या स्थानीय व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। नियंत्रण कक्ष कर्मचारियों से बात कर पा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि रायगढ़ और टिटलागढ़ स्टेशनों के बीच दाइकलू से होकर गुजरने वाली रेल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो गई हैं। कई ट्रेनें मुनिगुडा स्टेशन पर खड़ी रहीं।

इसे भी पढ़िए :  कल राष्ट्रपति से मिलेंगे कश्मीर के विपक्षी दल

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse