छात्र ने किया फेसबुक पर लाइव सुसाइड, वजह हैरान करने वाला है

0
लाइव आत्महत्या

मुंबई में फेसबुक पर लाइव आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। बांद्रा में स्थित होटल ताज लैंड्स इंड से 24 साल के एक युवक ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

खुदकुशी से पहले उसने ‘फेसबुक लाइव’ के जरिए अपना वीडियो शेयर किया।

इसे भी पढ़िए :  'ए दिल है मुश्किल' के रंग में रंगा 'फेसबुक', शुरू की खोये हुए रिश्तों को फिर से मिलाने की मुहिम

युवक की पहचान अर्जुन भारद्वाज के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु का रहने वाला था। वह नरसी मोनजी कॉलेज में बीकॉम का स्टूडेंट था और अंधेरी में एक फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

सोमवार दोपहर 3 बजे उसने होटल ताज लैंड्स इंड में चेक इन किया। उसने 19वीं मंजिल पर कमरा बुक कराया था। इसके बाद शाम 6.30 बजे फेसबुक पर ‘सुसाइड एट ताज लैंड एंड’ कैप्शन के साथ एक लाइव वीडियो शेयर किया।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम परिवार को नहीं दिया था फ्लैट, पुलिस ने दर्ज़ की FIR

वीडियो में वह शराब सिगरेट पीते हुए खुदकुशी के तरीके बता रहा था और देखते ही देखते उसने नीचे छलांग लगा दी। इस वीडियो को मुंबई पुलिस शेयर करने से मना किया है।

इसे भी पढ़िए :  सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रणव धनावड़े को पुलिस ने जमकर पीटा, पढ़ें पूरा मामला

सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है वह एक ड्रग एडिक्ट हूं और अब और जीना नहीं चाहता।