Google ने भारत में किया ‘Youtube Go’ लॉन्च, स्लो इंटरनेट के बावजूद देख सकेंगे वीडियो

0
Google
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

Google ने मंगलवार को एक नया मोबाइल ऐप ‘Youtube Go’ लॉन्च किया है। Google ने ये जानकारी दी कि कंपनी ने खासतौर पर यह ऐप भारत के लिए डिजाईन किया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स आसानी से वीडियोज को डाउनलोड और शेयर कर पाएंगे।ये अभी एंड्रायड प्ले स्टोर में बीटा वर्जन में उपलब्ध है, इस बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को हम भारत में एक टेक्निकल क्रांति की तरह देख सकते हैं, क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी अभी भी एक बड़ी समस्या है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द ही गूगल लेकर आ रहा है रोबोट रिपोर्टर, एक महीने में लिखेगा 30 हजार न्यूज स्टोरी

 

भारत में इस ऐप के आने से स्लो इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी तेजी से वीडिया देख पाएंगे, जो भारत के लिए अपने आप में एक क्रांतिकारी बदलाव होगा। Google ने इस ऐप की घोषणा पिछले साल सितंबर में की थी, लेकिन यूट्यूब ने अब जाकर इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। गूगल के तरफ से आए बयान में कहा गया है कि, उन्होंने थोड़ा समय ऐप की बेहतर टेस्टिंग और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लिया था। YouTube Go मेन यूट्यूब ऐप का लाइटर वर्जन है जिससे यूजर्स को डेटा के इस्तेमाल में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा साथ ही यूजर्स स्लो इंटरनेट कनेक्शन की स्थिति में भी ऐप को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  धूम मचाने को तैयार ऋतिक रोशन, मोहनजोदाड़ो फिल्म का ट्रेलर लॉच

जानिये क्या ख़ास है इस ऐप में

1 इस ऐप को ऑफलाइन ऑप्टिमाइजेशन किया गया है
2 इसके सर्च को इंप्रू किया गया है
3 इसमें वीडियो शेयरिंग पर ध्यान दिया गया है
4 इंटरनेट यूसेज को कम किया गया है
यूट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजमेंट वाइस प्रेसिडेंट जोहाना राइट ने कहा है, ‘ YouTube Go भारतीय मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह डेटा कम यूज करेगा और कनेक्टिविटी भी फास्ट होगी’।

इसे भी पढ़िए :  क्या आप बियर पीते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse