हिंदू महिला से प्यार करने पर मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर घंटों पीटा, हुई मौत

0
मुस्लिम
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की से प्यार करने की इतनी बड़ी सजा मिली है कि आप भी सुनकर हैरान रह जायेंगे। यह मामला है झारखंड का जहां एक 20 साल के युवक को गांव वालों ने कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया रिससे युवक की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड का सबसे खौफनाक गांव, यहां रहते हैं सिर्फ भूत !

 

यह शख्स अपने पास के ही गांव में रहने वाली एक हिंदू लड़की से प्यार करता था। मरने वाले युवक का नाम शकील बताया जा रहा है जो गुमला शहर की राजा कालोनी में रहता था। और पिछले एक साल से हिंदू महिला के साथ रिलेशनशिप में था।

 
अंग्रेजी वेबसाइट हिन्दूस्तान टाइम्स के मुताबिक, बुधवार को महिला ने उसे रामनवमी के मौके पर मिलने बुलाया था। पहले तो शकील ने आने से मना कर दिया लेकिन बाद में वह स्कूटी से आ गया और महिला को उसके घर भी छोड़ा। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसी समय पड़ोसियों ने शकील को देखा और चारो ओर से घेर लिया। गांव वालों ने शकील को पेड़ से बांधकर घंटो प्रताड़ित किया, जिससे शकील को गंभीर चोट आईं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे गए 18 माओवादी, 2 पुलिसकर्मी घायल

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse