अब यूपी के स्कूलों में बच्चों को सिखाया जायेगा योग

0
योग
प्रतिकात्मक तस्वीर

यूपी सरकार ने स्‍कूलों में योग को अनिवार्य बना दिया है। ये शारीरिक शिक्षा का एक अंग रहेगा। शारीरिक शिक्षा सभी स्‍कूलों में अनिवार्य है। यानी अब योग की शिक्षा भी पाठ्यक्रम का एक अहम हिस्‍सा होगा। डिप्टी-सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि राज्य के स्कूलों में योग सिखाया जाएगा। बच्चों को योग का पाठ भी अनिवार्य तौर पर पढ़ना होगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर भड़की ममता बनर्जी, नोटबंदी को बताया ‘काला फैसला’

 

दिनेश शर्मा ने बताया कि राज्य के स्कूलों में अब अंग्रेजी पहली क्लास से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। फिलहाल सरकारी स्कूलों में छठी क्लास के बाद अंग्रेजी पढ़ाई जाती है। एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि शिक्षा व्यवस्था में संस्कृति और आधुनिकता का मेल होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मुरली मनोहर जोशी को पद्म सम्मान देने पर भड़के ओवैसी, कहा- बाबरी विध्वंस मामले के आरोपी को पुरस्कार देना गलत

 
इसके साथ यूपी सरकार ने स्कूली शिक्षा में पारदर्शी तरीके से टीचरों की भर्ती का भी वायदा किया है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इम्तिहानों के दौरान सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग होगी। इतना ही नहीं, स्कूलों में 220 दिन तक पढ़ाई जरूरी की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, डिजिटल पेमेंट करने वालों को 2 फीसदी की छूट देगी सरकार