2019 में यूपी जीतने के लिए योगी-मोदी कर रहे हैं खास तैयारी, ब्लूप्रिंट हो रहा तैयार

0
योगी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में शानदार जीत के बाद बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव के खातिर राज्य में डिवेलपमेंट को भुनाने की तैयारी में जुट गई है। केंद्र सरकार ने प्रीमियर थिंक टैंक नीति आयोग से उन समस्याओं का समाधान सुझाने के लिए कहा है, जिनका सामना यूपी दशकों से कर रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। वहीं, नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सरकार में फूट, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

उन्होंने बताया कि बिजली और कानून-व्यवस्था अजेंडा में सबसे ऊपर है। इन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। एक सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘सरकार यूपी के गवर्नेंस की खातिर कई सुधार करने का इरादा रखती है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनस क्लाइमेट में सुधार जैसे मामले शामिल हैं। इससे यूपी को देश के औद्योगिक नक्शे में जगह दिलाने में मदद मिलेगी।’

इसे भी पढ़िए :  तोलंगाना: बिजली के खंभे पर लटकर हुई तेंदुए की मौत

आयोग जल्द ही राज्य की समस्याओं की लिस्ट तैयार करेगा और उसके बाद संबंधित मंत्रियों और राज्य सरकार के बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इससे रुके हुए बड़े प्रॉजेक्ट्स को शुरू करने में मदद मिलेगी। एक अन्य ऑफिशल ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि केंद्र और यूपी दोनों जगह बीजेपी की सत्ता है। ऐसे में राज्य के विकास पर काफी जोर होगा।

इसे भी पढ़िए :  बर्ड फ्लू का खतरा: न खाएं ऐसे चीकन और अंडे, जानें बचने के उपाए
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse