इस यूनिवर्सिटी के वीसी बार बार जाते थे गर्ल्स हॉस्टल, लड़कियों ने की शिक्षा मंत्री से शिकायत

0
यूनिवर्सिटी
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेंगलुरु : कर्नाटक के प्रतिष्ठित मैसूर यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति की यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत की है। कुलपति दयानंद माने पर आरोप है कि छोटी-मोटी वजहों का हवाला देकर अकसर गर्ल्स हॉस्टल जाया करते हैं। रजिस्ट्रार ने इस तरफ उच्च शिक्षा मंत्री बासवराजा रायारेड्डी का ध्यान खींचा है कि वीसी दिन में दो से तीन बार गर्ल्स हॉस्टल जाते हैं। रजिस्ट्रार के मुताबिक वॉर्डन और हॉस्टल की लड़कियों ने भी इस बारे में शिकायत की है।

इसे भी पढ़िए :  आइसा ने 'रेपिस्ट' अनमोल रतन से झाड़ा पल्ला, कहा ‘शर्म करो अनमोल’

मंत्री के लिखे अपने खत में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रफेसर आर. रंजना ने आरोप लगाया है कि कार्यवाहक कुलपति दयानंद माने हॉस्टल में लड़कियों के कमरे में घुसे और लड़कियों से फालतू मुद्दों पर बातचीत की। जब बेंगलुरु मिरर ने आरोपों की सच्चाई जानने के लिए गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया तो सीसीटीवी फुटेज में माने गर्ल्स हॉस्टल के अंदर इधर-उधर घूमते दिखाई दिए जबकि लड़कियां कॉरिडोर में टहल रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के मुरीद हुए सपा नेता अमर सिंह, नोटबंदी को बताया साहसिक फैसला
फोटो साभार

एक छात्रा ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, ‘मैं इस वीसी के इस तरह के व्यवहार से तंग आ चुकी हूं। वह हॉस्टल में जॉगिंग के बाद उन्हीं कपड़ों में घुस जाते हैं। मैंने पहले कभी भी यहां इस तरह की चीजें नहीं देखी। पिछले वीसी ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया। मुझे याद है कि पिछले वीसी रंगप्पान ने अपने 4 साल के कार्यकाल में सिर्फ एक बार हॉस्टल का दौरा किया था।’

इसे भी पढ़िए :  आजम खान के विवादित बोल, जनता को बताया एहसान फरामोश

अगले पेज पर पढ़िए- वीसी ने क्या दी सफ़ाई

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse