साल के सबसे बड़े नक्सली हमले ने उड़ाई सरकार की नींद, आज छत्तीसगढ़ जाएंगे राजनाथ सिंह

0
नक्सली
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 26 शहीद हो गए हैं। इस नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम इस हमले को चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘विकास में सबसे बड़े बाधक हैं जनसंख्या और भ्रष्टाचार’

नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ जाएंगे और हमले की जानकारी लेंगे। इस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। इसमें 8 जवान घायल भी हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। नक्सली जवानों के हथियार भी लूट कर ले गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीमा पर हो रहे फायरिंग पर बोले राजनाथ- भारत का मस्तक झुकने नहीं देंगे

राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर और सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी भी होंगे। हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ ने कहा कि सरकार इसको चुनौती की तरह ले रही है और इसके दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। नक्‍सलियों ने यह हमला दक्षिणी बस्तर के बुर्कापाल-चिंतनगुफा इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किया था यह इलाका राज्य के सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के घर इनकम टैक्स का छापा