अशोक गहलोत होंगे गुजरात कांग्रेस के प्रभारी, गुरूदास कामत का इस्तीफ़ा

0
अशोक

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को गुरुदास कामत की जगह राज्य का नया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, महासचिव के रूप में गहलोत के साथ चार सचिव राजीव साटव, हर्षवर्धन सकपाल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी होंगे।

इसे भी पढ़िए :  बेईमानों को PM मोदी का निमंत्रण, कहा- लौट आइए, हम आपको फांसी पर नहीं चढ़ाएंगे

उधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महासचिव गुरुदास कामत ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया। कामत ने यहां बुधवार को जारी एक बयान में राजनीति से सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं पिछले सप्ताह बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिला था और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बारे में चर्चा की थी।” कामत ने कहा कि उन्होंने गांधी से तीन फरवरी को अनुरोध किया था कि वह उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें। ठीक उसी दिन बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, और 21 फरवरी को उन्होंने फिर से इसके लिए अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में आज सपा और बसपा बनाएंगी चुनावी रणनीति