CM योगी के काम पर नजर रखने को पीएम मोदी ने भेजे जासूस!

0
योगी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जब से योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सत्ता संभाली है तभी से वो अपने अनोखे और नये फैसलों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बात चाहे एंटी रोमियो स्कवैड की हो यो फिर बूचड़खाने बंद कराने की इस तरह के और भी कई फैसले हैं जिन्होंने योगी को अलग पहचान दी है। लेकिन अब लगता है कि विपक्ष ही नहीं बल्कि उन्हीं की पार्टी के नेताओं को उनके काम-काज से ईर्ष्या होने लगी है। अब खबर है कि पीएम मोदी फिर भी यूपी सरकार पर अपनी कड़ी नज़र रख रहे हैं। केंद्र सरकार यूपी सचिवालय में अपने नौ बड़े अफसर भेजने की तैयारी में हैं, जो योगी सरकार के कामकाज पर पैनी नज़र रखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला कहा, 'अगर ये लोग चोर हैं, तो आप चोरों के प्रधानमंत्री हो?'

 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इन नौ अफसरों का चुनाव खुद प्रधानमंत्री कार्यालय कर रहा है। इन नौ अफसरों को यूपी भेजने के लिए प्रस्ताव कार्मिक मंत्रालय में भेजा जा चुका है। हालांकि अभी भी इस पर माथापच्ची चल रही है और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  बस की खिड़की से झांक रहा था बाहर, सिर कटकर सड़क पर गिरा

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse