दिल्ली के मियांवाली इलाके में रविवार देर रात हुई गैंगवार ने हड़कंप मचा दिया। इस गैंगवार में दिल्ली पुलिस के ASI समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। जबकि दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया।
वारदात रविवार रात की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने कार में जा रहे एक बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात में बदमाश के साथ ही उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों एवं एक अन्य युवक को भी गोली लगी। जिसके चलते बदमाश भूपेंद्र उर्फ मोनू दरियापुर, एएसआई विजय एवं अरुण नामक युवक की मौत हो गयी। वहीं कुलदीप नामक सिपाही घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार भूपेंद्र बवाना का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। उसके ऊपर हुए हमले के चलते अदालत ने उसे 2 पीएसओ दे रखे थे। रविवार की रात 11.30 बजे वह कर में सवार होकर जा रहे थे। वह जब पश्चिम विहार मार्केट पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान भूपेंद्र, एएसआई विजय और अरुण के रूप में कई गयी है। घायल सिपाही कुलदीप का इलाके चल रहा है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया ओर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में भेज दिया है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही इन वारदातों से ऐसा लगता है कि एक तरफ जहां आम लोगों में दहशत का माहौल है वहीं दूसरी तरफ ये वारदात राजधानी में बढ़ते गैंगवार और अपने वर्चस्व को स्थापित करने के लिए की जा रही है। शनिवार को ही रोहिणी कोर्ट के बाहर हुए गैंगवार में एक नामी बदमाश की हत्या हो गई थी।