मौलवी ने महिला की तस्वीर खींच व्हाट्सऐप पर किया शेयर, लिखा- “अल्लाह कसम, नो ब्रा”

0
मौलवी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलिया के एक इस्लामी मौलवी द्वारा एयरपोर्ट पर अनजान महिलाओं की फोटो खींचकर अपने समर्थकों के व्हाट्सऐप ग्रुप में उनका मजाक उड़ाने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शेख ज़ैद अलसलामी ने लो-कट वाली वाली पोशाक पहने हुए महिलाओं की पीछे से तस्वीर खींचीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कमेंट किया, “अल्लाह कसम, नो ब्रा।”

इसे भी पढ़िए :  Live INDvsAUS Test : ऑस्ट्रेलिया को मिला पहला जीवनदान

अखबार के अनुसार शेख ग्रैनविले के नबी अकरम इस्लामिक सेंटर से जुड़े हुए हैं। शेख ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्हें खुद को संभालने के लिए अपनी तस्बीह (धार्मिक माला) पकड़नी पड़ी। शेख ने व्हाट्सऐप में महिला की तस्वीर शेयर करने के बाद कहा, “हर कोई उसे ही देख रहा था। शायद वो सोच रहे होंगे कि मैं कितना खुशनसीब हूं। मैं पूरे रास्ते अपना मिस्बाह थामे रहा।”

इसे भी पढ़िए :  वेनेजुएला के बाद ऑस्‍ट्रेलिया भी चला भारत की राह, बंद किया सबसे बड़ा नोट

शेख ने एक अन्य तस्वीर में एक महिला के पैरों की तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। शेख ने महिला के कपड़ों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही उसे “मुत्ता-लायक” बताया। इस्लामी रवायत में मुत्ता का अर्थ थोड़ी समय के लिए की गयी शादी होता है जिसका वेश्यावृत्ति के संदर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  जंग की तैयारी कर रहा पाकिस्तान, सेना ने भारत में तय किए टारगेट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse