हमले की तैयारी? अमेरिकी तटों के नीचे परमाणु हथियार बिछा रहा रूस!

0
रूस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रूस की सेना के एक पूर्व कर्नल और सेना विशेषज्ञ ने एक रूसी अखबार (Komsomolskaya Pravda) को दिए इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ‘रूस अमेरिकी तट की जमीन के नीचे परमाणु हथियार बिछा रहा’ है। दावा करने वाले विशेषज्ञ का नाम विक्तोर बरानेत्ज है। इस इंटरव्यू का अनुवाद मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट (MEMRI) ने किया है। खबर के मुताबिक, विक्तोर ने बताया कि युद्ध की स्थिति में इन बमों में विस्फोट कर सुनामी लाई जा सकती है जिससे अमेरिका के तटीय इलाकों को भारी नुकसान होगा।

इसे भी पढ़िए :  2030 के बाद यहां पेट्रोल और डीजल गाड़ियां होंगी पूरी तरह से बैन

विक्तोर ने स्वीकार किया कि रूस रक्षा क्षेत्र में अमेरिका से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता, इसलिए सेना का विस्तार बढ़ाने के लिए वह उस पर दबाव डालता है। इसके अलावा अमेरिका को मात देने के लिए उसके पास न्यूक्लियर मिसाइल हैं जिनमें हवा में विस्फोट किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों ने कराया न्यूड फोटोशूट, वजह हैरान करने वाली

उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका को ऐसा ‘जवाब’ देने की तैयारी कर रहा है जिसकी वजह से हमले की स्थिति में दोनों देश बर्बाद हो सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘हमारा यह जवाब परमाणु बम हैं जो उसकी (अमेरिका) कार्यप्रणाली को इस तरह प्रभावित करेंगे कि कोई कंप्यूटर उसे कैलकुलेट नहीं कर सकता।’

इसे भी पढ़िए :  वैज्ञानिकों खोजा नया ग्रह ‘सुपर अर्थ’, वजन में पृथ्वी से लगभग 5.4 गुना भारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse