कमल हासन होंगे ‘Bigg Boss’ के होस्‍ट, टीवी पर पहली बार आएंगे नजर….

0
Bigg Boss
फाइल फोटो

जाने माने  तमिल अभिनेता कमल हासन अब ‘Bigg Boss’ होस्‍ट करने जा रहे हैं। कमल हासन इस सुपरहिट रिएलिटी शो का तमिल वर्जन होस्‍ट करेंगे। विजया टीवी ने इस शो को कमल हासन द्वारा होस्‍ट करने की पुष्टि कर दी गई है। इस शो का प्रसारण जून के मध्‍य से शुरू होगा। ऐसा पहली बार होगा जब सुपरस्‍टार कमल हासन,  पहली बार टीवी पर नजर आएंगे । बेस्‍ट मीडियो इंफो द्वारा जारी कमल हासन के बयान में कहा गया है, ‘जब विजया टीवी ने मुझे इसके लिए अप्रोच किया तो मैंने उनसे मजाकिया अंदाज में कहा था, मुझसे अच्‍छा और कौन हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  31 दिसंबर को क्या कहने वाले हैं मोदी? जवाब पढ़िए सोशल मीडिया पर

 

बिग बॉस’ एक चर्चित रिएलिटी शो है जिसे हिंदी में सलमान खान होस्‍ट करते हैं। इस शो के वीकऐंड एपिसोड में सलमान खान सेलेब्रिटीज को उनके हफ्ते भर की गलतियों पर खरी-खरी सुनाते हुए नजर आते हैं। सलमान से पहले इस शो को अरशद वारसी, संजय दत्‍त और अमिताभ बच्‍चन भी होस्‍ट कर चुके हैं। सलमान खान ने हाल ही में इसका 10वां सीजन होस्‍ट किया था।

इसे भी पढ़िए :  आर्म्‍स एक्‍ट मामले में आज फैसले का दिन, बहन अलवीरा और वकीलों के साथ जोधपुर पहुंचे सलमान खान

 

पिछले महीने कमल हासन ने द क्‍विंट को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘हां, मैं तमिल बिग बॉस को होस्‍ट करने जा रहा हूं। मैंने एक एंटरटेनर के तौर पर कई रोल किए हैं और अपनी क्षमता देखी है लेकिन यह पहली बार होगा जब मैं एक होस्‍ट के तौर पर नजर आउंगा। रिएलिटी टीवी अभी तक मेरे जीवन में नहीं रहा है और मैं देखना चाहता हूं कि आखिर इसे करने में कैसा महसूस होता है।यह रिएलिटी शो, अंतरराष्‍ट्रीय सीरीज ‘बिग ब्रदर’ का भारतीय वर्जन है। इस शो के तमिल वर्जन में 15 सेलेब्रिटीज नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' फिल्म के टिकट बेचते दिखे शिवराज सिंह के मंत्री गोपाल भार्गव