अगले महीने सगाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए कौन हैं उनके मंगेतर!

0
सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की ‘दबंग’ सोनाक्षी सिन्हा इस साल सगाई कर सकती हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सोनाक्षी अगले महीने यानी फरवरी में बंटी सजदेह से सगाई करने जा रही हैं, हालांकि तारीख के बारे में अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चर्चा यही है कि सोनाक्षी ने बंटी सजदेह को अपना जीवनसाथी चुन लिया है और दोनों अगले महीने सगाई करने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  कमल हासन होंगे 'Bigg Boss' के होस्‍ट, टीवी पर पहली बार आएंगे नजर....

सोनाक्षी और बंटी 2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की नजदीकियों की चर्चा तो हमेशा से ही बॉलीवुड की गलियारों में रही है, इसके अलावा दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। चर्चा तो यहां तक है कि सोनाक्षी के पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा दोनों के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं क्योंकि बंटी शादीशुदा हैं और सोनाक्षी से उम्र में काफी बड़े भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हुई घायल

अब ये महज अफवाह है या सोनाक्षी सच में सगाई कर रही हैं इस बात का पता तो फरवरी में चल ही जाएगा फिलहाल चर्चा यही है कि सोनाक्षी सगाई करने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की भी सगाई की खबरें भी जोरों पर थीं उसके बाद विराट ने ट्वीट कर इन खबरों को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  पर्दे पर सुपरहिट हुई  'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ , बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया