चलती कार में अगर खिड़की पर आ जाए सांप तो क्या करेंग आप ? देखिए वीडियो

0
कार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका क्या हाल होगा, अगर कहीं जाते वक्त आपकी कार में अचानक कोई सांप आ जाए?जी हां, बिल्कुल ऐसा ही हुआ, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहने वाली केचा रॉबिन्सन के साथ, जब वह अपने पति के साथ अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रही थीं. केचा का कहना है कि वह उस समय दहशत से जड़ हो गई, जब एक समारोह में जाते वक्त उन्हें अपनी कार की विन्डशील्ड पर अचानक काले रंग का एक सांप नज़र आया.

इसे भी पढ़िए :  ब्राजील की जेलों में हिंसा जारी, अबतक 100 से ज्यादा कैदियों की मौत

टीवी चैनल डब्ल्यूएसओसी (WSOC) से बातचीत करते हुए केचा रॉबिन्सन ने बताया, “वहां एक सांप था, और मुझे सांपों से दहशत है… मैं सचमुच जड़ हो गई थी…”लेकिन जब केचा को एहसास हुआ कि सांप कार के भीतर नहीं है, उन्होंने अपनी सांसों पर काबू पाते हुए तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला, और रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, और सांप भी तब तक विन्डशील्ड से रेंगता हुआ पैसेंजर साइड मिरर तक पहुंच गया…

इसे भी पढ़िए :  चीन को भारत का मुंहतोड़ जवाब- सीमा पर शांति के बिना नहीं होगा रिश्तों में सुधार

केचा ने डब्ल्यूबीटीवी (WBTV) से कहा, “वह (सांप) बार-बार अपना सिर उठा लेता था, और मैं लगातार सोच रही थी, हे भगवान, यह सचमुच हमारी कार पर है… वह कार पर लगातार रेंग भी रहा था, और मैं सिर्फ ऊपरवाले का नाम लिए जा रही थी…”खैर, कुछ ही देर बाद केचा के पति ने हिम्मत जुटाकर एक छतरी की मदद से सांप को कार से दूर कर दिया… केचा ने कहा, “मैं खुश हूं कि मेरे पति मेरे साथ थे, क्योंकि अगर वह साथ में नहीं होते, तो कहानी कुछ और ही होती…

इसे भी पढ़िए :  परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्‍तान से भी पीछे है भारत: रिपोर्ट

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse