अब ब्रॉडबैंड कंपनियों की बैंड बजाएंगे मुकेश अंबानी, JioFiber Preview Offer में 100mbps की स्पीड से मुफ्त में मिलेगा इतना डेटा?

0
ब्रॉ़डबैंड

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो एक बार फिर से इंटरनेट सर्विसिस पर अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश में एक और नया ऑफर ला सकता है। हालांकि यह ऑफर ब्रॉडबैंड सर्विसिस के लिए ही होगा। हम बात कर रहे हैं ‘जियो फाइबर प्रीव्यू ऑफर” की। दरअसल यह जानकारी इंडिया टुडे न्यूज ग्रुप द्वारा सामने आई खबर के मुताबिक कंपनी अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसिस की शुरुआत आगामी जून महीने में कर सकती है। खबर के मुताबिक इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 3 महीने के लिए फ्री ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसिस दी जाएंगी। इसकी खासियत यह होगी कि ग्राहकों को इसके जरिए 100mbps की स्पीड पर 100GB का डेटा हर एक महीने के लिए मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 1mbps पर आ जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  गुगल पर लग सकती है पाबंदी?

इसके अलावा इंडिया टुडे ग्रुप इस खबर की पुष्टि करता है कि ऑफर को लाने के लिए इसकी टेस्टिंग का काम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जामनगर और पुणे जैसे 5 शहरों में कुछ चुनिंदा ग्राहकों और कर्मचारियों के जरिए चल रहा है। वहीं खबर के मुताबिक इस ऑफर की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी इस ऑफर को भी जियो मोबाइल 4G सर्विसिस की तरह ही शुरू कर सकती है, यानी कि 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट ऑफर की तरह।

इसे भी पढ़िए :  आपकी सोच से भी ज्यादा सस्ता होने वाला है आईफोन, पीएम मोदी से चल रही बात, कीमत जाननें के लिए पढ़ें पूरी खबर

खबर के मुताबिक ऑफर के साथ कंपनी कई और सुविधाएं भी दे सकती है। इसमें 100GB डेटा के अलावा 5GB की क्लाउड सर्विस भी मिल सकेगी। वहीं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसिस तीन महीने के लिए फ्री होंगी। जियो फाइबर के लिए ग्राहकों को 4500 रुपये का रीफन्डेबल अमाउंट भरना होगा। खबर के मुताबिक फ्री ऑफर के बंद हो जाने के बाद ग्राहक अगर सर्विस को जारी नहीं रखना चाहेंगे तो यह पैसा ग्राहक को रीफन्ड किया जाएगा। साथ ही ऑफर के तहत ड्यूल बैंड के वाईफाई राउटर्स भी दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  2020 तक एक अरब भारतीयों के हाथ में होगा मोबाइल