घाटी में सोशल मीडिया पर बैन, 16 साल के कश्मीरी छात्र ने बना डाला अपना फेसबुक

0
सोशल मी़डिया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में सोशल मीडिया पर ढेरों प्लैटफॉर्म पर रोक लगा दी तो इसका जवाब वहां 16 साल के जियान शफीक ने ढूंढ निकाला, जिसने काशबुक नाम से घाटी के लिए अपना सोशल मीडिया ऐप लॉन्च कर दिया। ऐप की साइज महज 1.40 एमबी है और इसके करीब एक हजार डाउनलोड कर चुके हैं। इसे एंड्रॉयड पर 4.7 स्टार रेटिंग मिली है। गेम और सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मामूली विवाद में नवीं क्लास के एक छात्र की पीट पीट कर हत्या

सूत्रों के अनुसार, अनंतनाग जिले के इस लड़के ने अभी 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। 11 साल की उम्र से ही सॉफ्टवेयर में काफी दिलचस्पी रखने वाले इस लड़के के पिता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां सरकारी कर्मचारी हैं। राज्य सरकार ने आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर बैन लगाया तो लोग यहां वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करने लगे थे।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात विधानसभा ने 44 कांग्रेस विधायकों को किया निलंबित, दलितों के हक में उठाई थी आवाज़

इसके बाद सरकार वीपीएन पर भी रोक लगा दी। इसके बाद लड़के ने खुद की सोशल मीडिया वेबसाइट डिवेलप की औैर इसका ऐप वर्जन लॉन्च किया। इस काम में उसने श्रीनगर के 19 साल के एक अन्य स्टूडेंट की भी मदद ली है।

इसे भी पढ़िए :  फवाद खान पर दोहरी मार, फिल्म और पैसा दोनों गए हाथ से