यहां स्कूली लड़कियां अधेड़-बूढ़े पुरुषों के संग करती हैं ‘पेड सेक्स’, तेजी से बढ़ रहा चलन

0
जापान
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाई स्कूल में डेटिंग? दुनिया के कई देशों में यह आम बात है, लेकिन जापान का मामला अलग है। यहां ‘हाई स्कूल डेटिंग’ का काफी चलन है। इसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां 40, 50 और इससे भी ज्यादा उम्र के पुरुषों के साथ डेटिंग करती हैं। यह डेटिंग साधारण नहीं, बल्कि इसमें पैसों का लेनदेन होता है। लड़कियां अपनी उम्र से कई गुना बड़ी आयु वाले पुरुषों के साथ डेटिंग करने के एवज में अच्छी-खासी रकम लेती हैं। इस तरह की ज्यादातर डेटिंग्स में मामला सेक्स पर जाकर खत्म होता है। यह हाई स्कूल डेटिंग असल में ‘बाल वेश्यावृति’ का ही एक रूप है। जापान में इसे ‘JK’ या फिर ‘हाई स्कूल डेटिंग’ बिजनस कहा जाता है। स्थानीय भाषा में JK का मतलब जोशी कोसेई होता है, जिसका अर्थ हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां है। इसे यहां काफी मुनाफे का बिजनस माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  नपुंसकता की सच्चाई आई सामने तो पत्नि ने कराई FIR दर्ज, मांगा तलाक समेत शादी का पूरा खर्च

वॉशिंगटन पोस्ट ने इस पूरे मामले पर एक रिपोर्ट छापी है। एक हाई स्कूल कैफे में बैठे हुए एक अधेड़ उम्र शख्स ने अखबार को बताया, ‘इन लड़कियों से बात करना आसान है। इन दिनों हमें साधारण बार अच्छे नहीं लगते। वहां बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ मैं बोर हो गया था।’ स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए एक 17 साल की नाबालिग लड़की इस शख्स और उसके एक दोस्त के लिए बीयर और खाने-पीने की चीजें लेकर आई। इन दोनों लोगों ने माना कि छोटी उम्र की यूनिफॉर्म पहनी लड़कियां उन्हें ज्यादा लुभाती हैं। 40 की उम्र के एक दूसरे अधेड़ शख्स ने कहा, ‘ये लड़कियां बहुत प्यारी लगती हैं। स्कूल यूनिफॉर्म में ये असलियत से ज्यादा प्यारी लगती हैं।’

इसे भी पढ़िए :  जब हिलेरी क्लिंटन से जबरन गले मिलने लगे डोनाल्ड ट्रंप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse