प्रशासन से इजाजत ना मिलने के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी

0
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंच गए हैं। सरसावा के शाहजहांपुर के पास काफिला रोका गया। इसके बाद राहुल कार से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रवाना हुए। वह हरियाणा की ओर से साहरनपुर पहुंचे हैं। राहुल गांधी को अथॉरिटी से इजाजत नहीं मिली है इसकेे बावजूद वह सहारनपुर पहुंचे हैं। हालांकि सहारनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राहुल गांधी के साथ राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद भी हैं। सरसावा में राहुल गांधी ने लगाई पंचायत और कुछ पीड़ितों से भी मुलाकात की।

राहुल का काफिला करनाल होते हुए यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर की तरफ रवाना हुआ। हालांकि प्रशासन ने यूपी-हरियाणा सीमा को किले में तब्दील कर रखा है और यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने अगर सहारनपुर में घुसने की कोशिश की, तो उन्हें वहीं रोक लिया जाएगा। वहीं राहुल की अगुवाई के लिए यूपी और हरियाणा के स्थानीय कांग्रेस नेता भी यमुना पुल पर बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
वहीं सूत्रों ने कहा कि अगर प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई, तो राहुल गिरफ्तारी देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, वे गरीबों, दलितों और आदिवासियों की आवाज दबा नहीं सकते। राहुल गांधी और कांग्रेस उनकी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, कोई भी हिंसा के पीड़ितों तक राहुल को पहुंचने से नहीं रो सकता। यह हिंसा बीजेपी के गुंडो के द्वारा कराई गई।

इसे भी पढ़िए :  रविशंकर प्रसाद ने गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

राहुल का शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम है, जहां 5 मई को दलितों के मकानों को आग लगाई गई थी। वहीं खबर है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल के साथ सहारनपुर यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत: गिरिराज सिंह