‘सबजार’ एक नाकाम प्रेमी के खूंखार आतंकी बनने की कहानी, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

0
सबजार

हिजबुल कमांडर सबजार अहमद को जम्मू कश्मीर में शनिवार (27 मई) को हुए एनकाउंटर में मार गिराया गया। उसे दक्षिण कश्मीर के त्राल में हुए एनकाउंर में मारा गया। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद सबजार को हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर का मुखिया बनाया गया। उसको ‘सब डॉन’ के नाम से भी जाना जाता था। सोशल मीडिया पर संगठन की ओर से आने वाले कई वीडियोज और फोटोज में सबजार को देखा गया।

इसे भी पढ़िए :  वित्त मंत्रालय का दिल्ली पुलिस पर कड़ा ऐक्शन, ब्लैकमनी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर लगाई रोक

सबजार को कश्मीर में A++ केटेगरी का आतंकी माना जाता था। सबजार बुहरान वानी का खास था। दोनों को बचपन का दोस्त बताया जाता है। बजार पिछले दो सालों से बुरहान के साथ मिलकर आतंकी संगठन में काम कर रहा था। बताया जाता है कि वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन उस लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए जिसके बाद वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया।

इसे भी पढ़िए :  तो कश्मीर में हिंसा भड़काने के पीछे इनका हाथ है....

खबरों के मुताबिक, मार्च 2017 को त्राल में हुए एनकाउंटर में बजार भी फंसा हुआ था। लेकिन रात के अंधेरे और पत्थरबाजों की ‘मदद’ से वह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। कहा जाता है कि सबजार ने कई पंच, सरपंच और सुरक्षा जवानों की जान ली। वह उन कश्मीरी लोगों को भी मार देता था जिनपर उसको भारतीय सेना के जासूस होने का शक होता था।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO : एक बंदर दिल्ली मेट्रो के अंदर, सुरक्षा की खुली पोल

27 मई को रामपुर सेक्टर में भी एनकाउंटर हुआ। उसमें छह आतंकी मारे गए। मिली जानकारी के मुताबिक, वे घुसपैठ की कोशिश में थे।