राजनीति में कदम रख सकती हैं जयललिता की भतीजी, कहा- बुआ को शशिकला पर था संदेह

0
जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके के मंत्रियों ने उनकी करीबी शशिकला से गुजारिश की कि वह पार्टी का कार्यभार संभाले। इसी बीच शहर में कुछ पोस्टर देखने को मिले जिन पर लिखा है, ‘शशिकला ही पार्टी को अम्मा की तरह चला सकती हैं। उन्होंने साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है।’ ये पोस्टर और AIADMK की कैबिनेट का शशिकला की तरफ जाना, जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार को बिलकुल रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि जयललिता के बाद शशिकला को AIADMK का मुखिया बनाने से लोग नाराज हो जाएंगे। उन्होंने कहा, लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

इसे भी पढ़िए :  देश के लिए खेलना चाहती है कश्मीर की ये पत्थरबाज लड़की

jayalalitha sasikala poster-620x400

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जयललिता के भाई जयकुमार की बेटी दीपा ने कहा कि शशिकला को पार्टी की बागडोर देने से लोगों में नाराजगी आ सकती है। उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर लोग इसे प्रोत्साहन नहीं देंगे।’ जब दीपा से पूछा गया कि क्या वो राजनीति में कदम रखेंगी तो उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अवसर मिलता है तो राजनीति का रुख करने में कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में इसे जनता पर छोड़ देना सबसे बेहतर है। पार्टी को उसे सुनना और भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  समाजवाद के मूल सिद्धान्तों का पालन करें सपा कार्यकर्ता: मुलायम

दीपा ने इस बात से भी इनकार किया कि जयललिता जाने से पहले शशिकला या किसी और को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाकर गई हैं। जयललिता की भतीजी ने कहा, ‘मेरी बुआ उन लोगों को राजनीति से बाहर रखना पसंद करतीं। मैं इनसाइडर थी। इस बात पर बहुत बहस हुई थी। शशिकला पर बहुत संदेह था। उन्होंने मेरी बुआ के पीछे से बहुत कुछ किया और उन्हें कुछ नहीं बताया। इस बात से बुआ नाराज थी।’

इसे भी पढ़िए :  'PM मोदी ने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए उठाया तीन तलाक का मुद्दा'