तुर्की के इस्तांबुल में फुटबॉल स्टेडियम के पास आतंकी हमला, 29 की मौत, 166 घायल

0
तुर्की के इस्तांबुल

तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर शनिवार शाम को आतंकी हमला हुआ। इस में 29 लोगों की मौत हो गई और 166 अन्य घायल हो गए। तुर्की के मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि इस्तांबुल के मध्यवर्ती क्षेत्र स्थित एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुए कार बम धमाके में 29 की मौत हो गई। धमाके में दो पुलिस अधिकारी भी मारे गए हैं। स्टेडियम के बाहर जिस समय धमाका हुआ उस समय तुर्की के दो बड़े टीमों के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था।

इसे भी पढ़िए :  भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव पटलने से 100 लोगों की मौत

रॉयटर के मुताबिक तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोएलू ने बताया कि फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुआ धमाका आतंकी हमला था, जिसका टारगेट पुलिस और नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कार बम के जरिए किया गया, जबकि दूसरा आत्मघाती बम धमाका था।

इसे भी पढ़िए :  वेंगा की भविष्यवाणी- ओबामा अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति! ज्यादातर भविष्यवाणियां हुई हैं सच

अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ये धमाका तुर्की की दो मशहूर फुटबॉल टीमों के बीच हुए मैच के कुछ समय बाद हुआ।

इसे भी पढ़िए :  पाक की पूर्व विदेश मंत्री ने नवाज़ को चेताया, कहा बंद करो आतंकियों का संरक्षण