बिसाहड़ा कांड: रवि राणा की मौत को भुनाने की कोशिश कर रही है बीजेपी!

0
बिसाहड़ा कांड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दादरी के बिसाहड़ा में साल भर पहले बीफ के शक में गांव की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर इकलाख की हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोप में कई लोगों पर मामले दर्ज हैं और वो एक साल से न्या‌यिक हिरासत में हैं। इन्हीं में से एक आरोपी र‌वि की 4 अक्टूबर को मौत हो गई थी। इस दौरान बीजेपी के नेता बिसाहड़ा कांड में आरोपी रवि राणा की मौत पर परिवार वालो से मिलने के लिए गांव पहुचे। यह राजनी‌ती उसी तरह की लग रही है जो पिछले साल इकलाख की मौत के दौरान की गई थी।
dad-bjp
रवि के परिजन व राजनीतिक दल मिलकर इस पूरे मामले को सियासी रंग देने की कोशि‌श कर रहे हैं और इसीलिए र‌वि की मौत को तीन हो गए है मगर तीन दिन बाद तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। उसके शव को फ्रीजर में रखकर पंचायत चल रही है जिसमें केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी पहुंचे हैं। उनके साथ ही संगीत सोम भी बिसाहड़ा पहुंचे हैं और दोनों ही गांववालों द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर वहीं बंद कमरे में मीटिंग कर रहे हैं। इसके साथ कल साध्वी प्राची भी बिसाहड़ा पहुंची थी और भड़काऊ भाषण भी दिए थे। भड़काऊ भाषणों का सिलसि‌ला तो यहां रवि की मौत के दिन से ही शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  जब हैंडपम्प से पानी की जगह निकलने लगा तेल

बजरंग दल, विश्व हिं‌दू परिषद ने भी बिसाहड़ा में हो रही पंचायत को अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही आसपास के कई कॉलेजों के युवा भी पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। महेश शर्मा के पहुंचने से पहले यहां जिन लोगों ने पंचायत को संबोधित किेया उन्होंने प्रदेश सरकार से नाराजगी जताई। उन लोगों ने कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री अब तक रवि के परिवार से मिलने नहीं आया जबकि  इकलाख की मौत के बाद केजरीवाल, राहुल गांधी और ओवैसी नंगे पांव चले आए थे।

इसे भी पढ़िए :  एनसीआर क्षेत्र में नौकरानी बनकर चोरी करने वाली गुड्डी गिरफ्तार

अगले पेज में पढ़े बिसाहड़ा कांड में आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse