नोएडा: हल्दीराम फैक्ट्री में भीषण आग

0

सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम की पैकेजिंग यूनिट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए और फायर स्टेशन को फोन किया। सूचना मिलने पर नोएडा- ग्रेटर नोएडा की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन उसके बाद भी आग पर कंट्रोल नहीं हुआ तो गाजियाबाद से भी 6 गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई।

इसे भी पढ़िए :  कुवैत के एक इमारत में लगी आग, मरने वालों में 5 भारतीय और 4 पाकिस्तानी

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7 बजे सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम कंपनी की एक इकाई में भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि 2 घंटे से आग बुझाने का काम जारी है। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें काफी भयंकर उठ रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस को मिला सीएम फडणवीस की पत्नी का कॉन्सर्ट के टिकट बेचने का जिम्मा

घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूरों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद ही पता चलेगा की कितने का नुकसान हुआ। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में महिलाओं ने जला डाली शराब की दुकान

Click here to read more>>
Source: amar ujala