पाकिस्तान पत्रकार ने अर्णब गोस्वामी को बताया मछली बेचने वाला, देखें वीडियो

0
प्रशांत भूषण

पाकिस्तान के टीवी पत्रकार लियाकत आमिर लियाकत अक्सर भारत को लेकर बेहद आपत्तीजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। इस बार आमिर की निशाने पर भारतीय पत्रकार अर्णब गोस्वामी आ गए। हालही में अर्णब द्वारा पाकिस्तानी जनरल की अपने शो में डांट लगाने से लियाकत बेहद नाराज नजर आए। आमिर ने पहले बारी बारी से दोनों क्लिक दिखाई इसके बाद उन्होंने अर्णब गोस्वामी के लिए अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। आमिर अर्णब के चीखने के स्टाइल पर तंज कसते हुए कहत हुए उन्हें पहले मछली बेचने वाला बताते हैं। इसके बाद उन्हें बत्तेमीज, बेतहजीब और जाहिल एंकर बता देते हैं। आमिर कहते हैं कि, ” ये चीखने चिल्लाने से और जोर जोर से बोलने से कुछ नहीं होता, इंसान को अक्ल के साथ बातचीत करनी चाहिए जो ना तुम्हारे पास है इसलिए तुम्हें टाइम्स नाऊ से लात मार के बाहर निकाल दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अरनब गोस्वामी ने टाइम्स नाऊ से दिया इस्तीफा! लॉन्च कर सकते हैं खुद का चैनल

आमिर इसके बाद भी नही रुकते वो आगे बोलते हैं कि भारत में बहुत सारे लोग है जो तुमसे नफरत करते हैं और करनी भी चाहिए। मुझसे एक दफा बात करो, दिन और समय तुम तय करो। बैठो के आमने सामने सब्जी भाजी अच्छी खासी खाकर आना। जरा हमारे सामने आकर बोलो, हमारी आंखों में आंखों डालकर बोलो। दुंबई में चाहे कतर में आ जाओ, एक तरफ झंडा पाकिस्तान और दूसरा झंडा भारत का फिर देखते हैं कौन जीतता है। आमिर अपने पूरे शो में अर्णब को लिए आपत्तिजनक भाषा बोलते रहते हैं। आमिर इससे पहले जी न्यूज को लेकर भी इसी तरह का शो कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  'आप' की खिलाफत पर अर्णब गोस्वामी को मिली ट्विटर पर गाली