बिहार में भी रामपुर जैसी घटना, लड़की के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, देखें वीडियो

0
अश्लीलता

रामपुर में 14 लड़कों द्वारा दो लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्टेस में बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ मनचले शहर से सटे सीतामढ़ी एरिया के बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित रेल पुल पर कुछ मनचले पहले लड़की के दोस्त की पिटाई करते हैं और फिर लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इस दौरान वो दोनों उन लफंगों से माफी मांगते हुए बार-बार सॉरी बोल रही हैं लेकिन उनकी हैवानियत रुकने का नाम नहीं लेती है। ये वीडियो व्हाट्सएप के जरिए वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  प्रिंसिपल बना हैवान, मारते-मारते तोड़ दिया डंडा

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल ड्रेस पहने एक लड़की अपने साथी के साथ रेल पुल पर है। तभी वहां कुछ मनचले पहुंच जाते हैं। ये गुंडे लड़की के साथी की पिटाई करने लगते हैं। इस दौरान लड़की पीछे छिपकर मनचलों से बचना चाह रही है। लड़की और उसका दोस्त दोनों बार-बार सॉरी बोल रहे हैं। लेकिन वो मनचले नहीं मानते हैं और लड़के की पिटाई करने के बाद लड़की से छेड़खानी करते हैं। पिटाई के दौरान लड़का बोल रहा है कि सॉरी, नहीं मालूम था भैया….माफ कर दीजिए, नहीं मालूम था भैया। प्लीज हमलोगों को मालूम नहीं था। लड़का और लड़की दोनों कहते हैं कि वे अब से यहां नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पड़ोसी ने जीना किया मुहाल, बेटियों ने सीधे योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार, पढ़िए-आगे क्या हुआ?

इस लड़के-लड़की के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करते हुए वो मनचले वीडियो भी बना रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। पिछले तीन- चार दिनों से इस 1 मिनट 11 सेकेंड के वीडियो पर अभी तक किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई होने की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  लंदन की सड़कों पर वरुण-जैकलीन ने किया LIP LOCK, वीडियो वायरल