विराट कोहली को आउट करने का दम भरने वाले जुनैद पाक टीम से आउट

0
जुनैद खान

पिछली चैंपियन भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में आज यानी रविवार को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी। पाकिस्तान ने इस हाई वोल्टेज मैच के लिए अपने अंतिम 12 खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। खास बात ये है कि पाक कप्तान सरफराज खान ने इस मैच के लिए बड़बोले जुनैद खान को मौका नहीं दिया है। इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर हारिस सोहेल और फखार जमान को भी मैच में बाहर बिठाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  शायद आपको विश्वास न हो लेकिन धोनी की वजह से मिली बांग्लादेश से जीत !

गौरतलब है कि पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को टारगेट करते हुए कहा था कि वे उन्हें आसानी से आउट कर लेंगे। जुनैद ने कहा था कि कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि इस बार भी मैं उन्हें आउट कर दूंगा। मैंने उन्हें 4 मैचों में से 3 बार आउट किया है। कोहली अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन मेरे खिलाफ खेलते हुए असफल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  महिला विश्व कप 2017 : इंग्लैंड से मुकाबले में बड़े स्कोर की ओर भारत, 38वें ओवर में एक विकेट पर 192 रन

मैच से पूर्व प्रेसवार्ता में जब जुनैद के बारे में सवाल किया गया तो पाकिस्तानी कप्तान सरफराज खान ने साफ कर दिया कि जुनैद टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके मुताबिक मैच के लिए अंतिम 12 खिलाड़ी तय कर दिए गए हैं जिनमें जुनैद के अलावा हारिस सोहेल और फखार जमान को मौका नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  चैम्पियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 265 रनों का लक्ष्य